परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

UP BEd JEE 2023: बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म 10 मार्च तक भरे जाएंगे

UP BEd JEE 2023: बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म 10 मार्च तक भरे जाएंगे

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के फार्म 10 फरवरी से भरने शुरू हो गए हैं और 10 मार्च तक भरे जाएंगे। इस बार परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी करा रहा है। परीक्षा में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल होते हैं। छात्रों को परीक्षा की जानकारी मिल सके, इसके लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव और राज्य नोडल अधिकारी विनय कुमार सिंह ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. राजीव कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन 10 फरवरी से भरे जा रहे हैं और अंतिम तिथि 10 मार्च है।  


ऐसे में विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले स्नातक अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के छात्रों को बीएड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जागरूक करें, ताकि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक छात्र शामिल हो सकें। इससे पूर्व के सत्र की बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने किया था। परीक्षा में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। नवंबर तक बीएड में प्रवेश हुए थे और कुछ महीने पूर्व ही सत्र शुरू हुआ है। हालांकि इस बार परीक्षा का आयोजन पहले ही कराया जा रहा है.


UP BEd JEE 2023: बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म 10 मार्च तक भरे जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें