परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

UP IAS Transfer : यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले, देखें

UP IAS Transfer : यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले, देखें

यूपी सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सुनील चौधरी विशेष सचिव नगर विकास को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अपर आवास आयुक्त उदय भान त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है।इसके पहले पांच आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे। आईएएस यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा, आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।


आईएएस आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।इसी तरह आईएएस सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात थीं। अभी तक मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज के पद पर तैनात रहीं शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।


UP IAS Transfer : यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले, देखें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें