परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

UP Lekhpal Bharti 2023: जल्द शुरू हो सकती है यूपी लेखपाल आवेदन प्रक्रिया,जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन



UP Lekhpal Bharti 2023:  जल्द शुरू हो सकती है यूपी लेखपाल आवेदन प्रक्रिया,जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) कुछ ही दिनों में यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। वे सभी उम्मीदवार जो यूपी लेखपाल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें जरूरी अपडेट के लिए यूपी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पीईटी परीक्षा 2022 का हाल ही में रिजल्ट जारी किया गया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार है। गौरतलब है कि बीते वर्ष आयोग द्वारा 8085 पदों पर राजस्व लेखपाल भर्ती का आयोजन किया गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग में लेखपाल के तकरीबन 4500 पद रिक्त हुए हैं। जिनपर भर्ती की जानी है  


क्या रहेगी आयु सीमा 

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी जा सकती है।


ये है शैक्षणिक योग्यता 

12वीं पास युवा लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 


ये मिलेगी सैलरी 

यूपी में लेखपाल बने उम्मीदवार को पे बैंड 5200-20200 के हिसाब से सैलरी मिलती है।

UP Lekhpal Bharti 2023: जल्द शुरू हो सकती है यूपी लेखपाल आवेदन प्रक्रिया,जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें