परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

UP NEWS: प्रदेश में1.6 लाख बेरोजगार युवाओं की हुई भर्ती

 

UP NEWS: प्रदेश में1.6 लाख बेरोजगार युवाओं की हुई भर्ती

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के पुलिस कार्मिकों के डेढ़ लाख से अधिक पद रिक्त थे, जिन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती की प्रक्रिया से जोड़ा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन रोजगार के जरिए हमारी सरकार 1 लाख 60 हजार से अधिक युवाओं को पुलिस बल में भर्ती करने में सफल रही है। पीएसी की 54 से अधिक कंपनियां समाप्त कर दी गईं थीं। फायर ब्रिगेड के नाम पर विभाग तो था लेकिन बुनियादी सुविधाएं नहीं थी। आज अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हमारा फायर ब्रिगेड खड़ा है।


पीएसी की 54 बटालियन पुनर्गठित की गईं पीएसी की सभी 54 बटालियन को पुनर्गठित कर दिया गया है। तीन महिला बटालियन का गठन भी किया जा चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में पीएसी की नई बटालियन की कर्रवाई को तेजी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। 2017 में पुलिस बल की ट्रेनिंग की क्षमता मात्र 6 हजार थी जिसे हम तीन गुना करने में सफल हुए हैं। पुलिस लाइन, थानों और पुलिस चौकी में अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाया है। 2017 के सापेक्ष आज महिला कार्मिकों की संख्या तीन गुना है। उत्तर प्रदेश अपना फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बना रहा है जिसमें इसी सत्र से पाठ्यक्रम प्रारम्भ हो जाएगा। हमारे 18 नगर निगम सेफ सिटी बनने की ओर बढ़ रहे हैं।

UP NEWS: प्रदेश में1.6 लाख बेरोजगार युवाओं की हुई भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें