परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

UP POLICE CONSTABLE BHARTI: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती इस तिथि से होगी शुरू, इस प्रकार होगा परीक्षा का पैटर्न


UP POLICE CONSTABLE BHARTI: यूपी पुलिस में  कांस्टेबल के पदों पर भर्ती इस तिथि से होगी शुरू, इस प्रकार  होगा परीक्षा का पैटर्न

UP POLICE CONSTABLE BHARTI : अगर आप यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपके इंतजार का फल मिलने वाला है। दरअसल यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट आई है, जिससे अब अभ्यर्थी काफी खुश हैं। तो आइए जानते हैं क्या है इस भर्ती से संबंधित बड़ी अपडेट...


इतने पदों पर निकलेगी भर्तियां (Recruitment will be done on so many posts) -
 
यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 35,757 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। इसमें कांस्टेबल के 26200 पदों, पीएसी में कांस्टेबल के 8500 पदों और फायरमैन के 1057 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर सकेंगे। 


इस तिथि को शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया (Application process will start on this date) -

यूपी पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए जल्द अधिसूचना जारी होने वाली है। अगर सूत्रों की मानें तो यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ द्वारा इन पदों के लिए फरवरी माह में भर्ती निकाली जा सकती हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है कि आवेदन प्रक्रिया किस तिथि को शुरू होगी। 


इस प्रकार होगा पेपर का पैटर्न (The paper pattern will be like this) -

यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों में अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न पत्र का पैटर्न इस प्रकार होगा, जिसमें जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, आईक्यू, रीजनिंग एबिलिटी सहित मेंटल एबिलिटी से कुल इतने प्रश्न होंगे - 
कुल प्रश्न - 150 प्रश्न
कुल अंक - 300 अंक
कुल समय - 120 मिनट


ये होगी उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता (This will be the age limit and educational qualification) -

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों पर अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार हो सकती है -
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12वीं पास अनिवार्य होना होगा। 
वहीं उम्र सीमा के रूप में इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र सीमा 22 वर्ष निर्धारित की जा सकती है। 
हालंकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यह ही यह योग्यता स्पष्ट हो पाएगी। 


इस माह में जारी होगा नोटिफिकेशन (Notification will be issued in this month) -

यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 35,757 पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन प्रकारिया जल्द ही शुरू हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पदों पर आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक आवेदन प्रक्रिया को लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


अभ्यर्थी यहां से करें आवेदन (Candidates apply from here) -

यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल और अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 35,757 पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू हो जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

UP POLICE CONSTABLE BHARTI: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती इस तिथि से होगी शुरू, इस प्रकार होगा परीक्षा का पैटर्न Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें