परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

UPPSC PCS 2023 Notification: इसी सप्ताह पीसीएस-23 का विज्ञापन संभावित



UPPSC PCS 2023 Notification: इसी सप्ताह पीसीएस-23 का विज्ञापन संभावित

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2023 के लिए विज्ञापन इसी सप्ताह आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आमतौर पर जनवरी में पीसीएस की चयन प्रक्रिया शुरू कर देता है, लेकिन इस साल परीक्षा पैटर्न में संशोधन के कारण देरी हो रही थी। बीते बुधवार को कैबिनेट से संशोधित पैटर्न को मंजूरी मिलने के बाद नये विज्ञापन का रास्ता साफ हो गया है।


नई चयन प्रक्रिया में मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय की अनिवार्यता को समाप्त कर उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए समान्य ज्ञान के दो प्रश्नपत्र जोड़े गए हैं। इस संशोधन को विज्ञापन में भी शामिल करना है। ऐसे में एक-दो दिन में विज्ञापन जारी हो सकता है। वैसे भी आयोग के पास समय नहीं बचा है। कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 14 मई निर्धारित की गई है।


UPPSC PCS 2023 Notification: इसी सप्ताह पीसीएस-23 का विज्ञापन संभावित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें