परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

UPSRTC : रोडवेज ने रोकी परिचालक भर्ती प्रक्रिया, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल, एजेंसी से जवाब तलब



 UPSRTC : रोडवेज ने रोकी परिचालक भर्ती प्रक्रिया, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल, एजेंसी से जवाब तलब

यूपी रोडवेज के कानपुर परिक्षेत्र में संविदा पर परिचालकों की भर्ती के लिए रिश्वत की शिकायत का वीडियो वायरल होने के बाद फिलहाल भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई है। इस मामले में कानपुर रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक लव सिंह ने संबंधित एजेंसी को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है।


दरअसल मंगलवार को कानपुर रीजन में संविदा पर परिचालकों की भर्ती कर रही एजेंसी पर रिश्वत लेने का आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। 2.51 मिनट के इस वीडियो में हमीरपुर, फर्रुखाबाद, जालौन, हाथरस आदि जिलों से आए अभ्यर्थियों ने 50 हजार की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया। परिवहन निगम कानपुर में बतौर परिचालक चयनित होने का दावा करने वाले युवकों ने कहा कि उनसे 50 हजार रुपये नकद, 15 हजार का डिमांड ड्राफ्ट और हलफनामा मांगा गया।


कई अभ्यर्थी हलफनामा आदि लेकर जॉर्जटाउन स्थित सोनल अपार्टमेंट पहुंचे। इसके बाद ही वहां संबंधित एजेंसी द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का वीडियो वायरल हो गया। आरएम कानपुर ने भर्ती प्रक्रिया रोकने के बाद वीडियो की जांच शुरू कर दी। साथ ही एजेंसी से जवाब मांगा है।

UPSRTC : रोडवेज ने रोकी परिचालक भर्ती प्रक्रिया, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल, एजेंसी से जवाब तलब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें