UPTET 2023 Registration : यूपीटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया व परीक्षा की तिथि घोषित! इस दिन होगा परीक्षा का आयोजन
UPTET 2023 Registration : अगर आप भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बेहद फायदेमंद खबर है। दरअसल अगर आप उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UPDEIED) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया तिथि लगभग जारी हो गई हैं। वहीं परीक्षा से पहले परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया और कब से होगी इसकी परीक्षा...
इस तिथि से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। परीक्षा एजेंसी बदलने के बाद अब परीक्षा एजेंसी जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UPDEIED) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। परंतु हमारे सूत्रों के अनुसार इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
अभ्यर्थी यहां से कर सकेंगे आवेदन
अगर आप उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UPDEIED) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र और इच्छुक हैं, तो इसके लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UPDEIED) की अधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही अभ्यर्थी यहां से यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इस तिथि से शुरू होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग (UPDEIED) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में होने की संभावना है। अगर आंकड़ों को देखें तो बोर्ड द्वारा यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया से दो माह बाद ही परीक्षा का आयोजन होता है। अगर आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू होती है, तो इसके लिए परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में होने की संभावना है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें