09 मार्च को सम्पूर्ण प्रदेश में होली का अवकाश संबंधी सचिव बेसिक शिक्षा परिषद का आदेश जारी, देखें
प्रेषक
सचिव उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद
प्रयागराज |
सेवा में,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
समस्त जनपद उत्तर प्रदेश
विषय- दिनांक 09.03.2023 को होली पर्व का अवकाश घोषित किये जाने के सम्बन्ध में ।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक परिषद के पत्रांक संख्या बे०शि०प० / 30804977 /2022-23 दिनांक 30.12.2022 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में वर्ष 2023 में दिये जाने वाले अवकाश की तालिका निर्गत की गयी है।
परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका में होली का अवकाश दिनांक 07.03.2023 एवं दिनांक 08.03. 2023 को घोषित किया गया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ द्वारा प्राप्त अनुमोदन के क्रम में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में दिनांक 09.03.2023 को अवकाश रहेगा।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें