परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

बेसिक शिक्षा न्यूज़: जिलाधिकारी ने बीएसए समेत 10 कर्मचारियों का वेतन रोका



बेसिक शिक्षा न्यूज़: जिलाधिकारी ने बीएसए समेत 10 कर्मचारियों का वेतन रोका

सिद्धार्थनगर। डीएम संजीव रंजन ने बीएसए कार्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय समेत सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी से जवाब तलब किया है। डीएम संजीव रंजन ने सोमवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। वे सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पहुंच गए और करीब एक घंटे तक रहे। इस मौके पर डीएम ने पत्रावलियों की भी जांच की। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान बीएसए देवेंद्र कुमार पाण्डेय, डीसी निर्माण रितेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक जय प्रकाश शुक्ल, लेखाकार स्वप्लिन श्रीवास्तव, एमआईएस इंचार्ज अमित पांडेय, सहायक लेखाकार शैलेंद्र यादव, परिचायक राम प्यारे व अखिल कुमार, वाहन चालक महेंद्र पांडेय समेत 10 लोग अनुपस्थित मिले थे। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि निरीक्षण के समय बीएसए समेत 10 लोग अनुपस्थित थे। सभी का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है।



TAG: PRIMARY KA MASTER | UP PRIMARY KA MASTER | PRYMARYKAMASTER | PRIMARY KA MASTER COM | UPTET PRIMARY KA MASTER | UPTET NEWS | UPTET LATEST NEWS | UPTET HELP | UPTET BLOG | UP TET NEWS | UP KA MASTER | UPDATEMART | UPDATEMARTS | UPDATE MART | BASIC SHIKSHA NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC NEWS | BASIC SHIKSHA | UP BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC SHIKSHA NEWS | PRIMARY KA MASTER CURRENT NEWS | PRIMARY MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS TODAY | BASIC NEWS | PRIMARY KA MASTER NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD NEWS | UP BASIC SHIKSHA | SUPER TET | प्राइमरी का मास्टर | बेसिक शिक्षा न्यूज



बेसिक शिक्षा न्यूज़: जिलाधिकारी ने बीएसए समेत 10 कर्मचारियों का वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें