परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़की की कॉपी लिखता मिला निगरानी के लिए रखा गया अधिकारी




यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़की की कॉपी लिखता मिला निगरानी के लिए रखा गया अधिकारी

यूपी बोर्ड की गुरुवार की सुबह पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा के दौरान एएच इंटर कॉलेज पैड़ी केन्द्र पर एक छात्रा की कॉपी कक्ष निरीक्षक लिखता मिला। वेबकास्टिंग की निगरानी कर रहे अपर एसडीएम ने यह मामला पकड़ा। उन्होंने तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजकर इसकी रिपोर्ट और उस समय की रिकार्डिंग तलब की। डीएम ने एडीएम को जांच सौंपी है। वहीं डीआईओएस ने दो कक्ष निरीक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


अपर एसडीएम नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि वेबकास्टिंग की निगरानी के दौरान दुधारा थाना क्षेत्र के एएच इंटर कॉलेज पैड़ी में कक्ष संख्या आठ में सुबह 11 बजे कक्ष निरीक्षक जाहिद हुसैन एक छात्रा की कॉपी पर कुछ लिखते हुए नजर आए। उसके बाद तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भेजा गया। मजिस्ट्रेट को कक्ष निरीक्षक ने बताया कि वह छात्रा का रोल नम्बर लिख रहा था। अपर एसडीएम ने बताया कि परीक्षार्थी की डिटेल ओएमआर सीट पर भरने का समय परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले होता है। परीक्षा समाप्ति के समय कक्ष निरीक्षक कॉपी पर लिखते दिखे हैं। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने प्रकरण की जांच एडीएम अभिनव रंजन को सौंपी है। 


डीएम के निर्देश पर डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने केंद्र व्यवस्थापक से संबंधित कक्ष निरीक्षक के साथ ही साथ में मौजूद दूसरी कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। केंद्र व्यवस्थापक मुश्ताक अहमद के मुताबिक कक्ष निरीक्षक रोल नंबर लिखने में छात्रा की मदद कर रहे थे। 


यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़की की कॉपी लिखता मिला निगरानी के लिए रखा गया अधिकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें