परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 1 मार्च 2023

जनपद अमेठी में 11/03/23 को DIOS ऑफिस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित धरने के संबंध में आप सभी अध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी से अपील



 जनपद अमेठी में 11/03/23 को   DIOS ऑफिस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित धरने के संबंध में आप सभी अध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी से अपील 

   सम्मानित शिक्षक/कर्मचारी,           

 हम सब समय से विद्यालय पहुंचकर अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हैं , समय-समय पर परीक्षा चुनाव इत्यादि जैसे सौपे गए दायित्वों का भी  हम सब पूरी लगन से निर्वहन करते हैं लेकिन पीड़ा तब होती है जब हमारा चयन वेतनमान, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, एसीपी ,एरियर इत्यादि को प्रबंध तंत्र मनमाने ढंग से रोक देता है अथवा वेतन काट देता है, इस पीड़ा को बढ़ाने में जिला विद्यालय निरीक्षक भी  महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जब फाइल को अपने पास महीनों रोके रखते हैं और हम सब उनकी ऑफिस का चक्कर काटते रहते हैं।  


इसके अलावा चयन बोर्ड से चयनित होने के बावजूद भी विद्यालय में प्रबंध तंत्र द्वारा हम सब किसी न किसी रूप में पीड़ित हैं।  हम जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के  सभी आदेशों का  पालन करते हैं बदले में हमारी फाइलों को 6 महीने 8 महीने साल भर कार्यालय में रोके रखा जाता है सवाल है आखिर क्यों?       

साथियों, सवाल और समस्याएं तो बहुत हैं इन्हीं समस्याओं के निराकरण हेतु आप सब से विनम्र अनुरोध है कि दिनांक 11/03/23 को प्रस्तावित धरने में पहुंचकर इस धरने को सफल बनाएं।  1 दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर धरना स्थल पर आप सब अवश्य पहुंचे क्योंकि अगर हम चुप रहे तो निश्चित रूप से आज किसी और के साथ है कल हमारे  साथ भी होगा बारी सबकी आएगी।              

                

किसी दूसरे की बारी ना आए इसलिए अध्यापक की पीड़ा में हर वक्त खड़े रहने वाले , अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने वालेउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के साथ संघर्ष में शामिल हों।आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय एवं अनिवार्य है।                              

 नोट _धरने में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रांतीय महामंत्री आदरणीय श्री राजीव यादव जी उपस्थित रहेंगे।      

   धन्यवाद 👏।                               आपका __                               प्रमोद पाल                                   प्रांतीय 

सोशल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट।

जनपद अमेठी में 11/03/23 को DIOS ऑफिस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित धरने के संबंध में आप सभी अध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी से अपील Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें