परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 14 मार्च 2023

यूपी के इन 17 जिलों में 51 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानिए योगी सरकार की तैयारी



 यूपी के इन 17 जिलों में 51 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानिए योगी सरकार की तैयारी

यूपी की योगी सरकार राज्य के 17 जिलों में निवेश परियोजनाओं के जरिए 51 लाख युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम करेगी। लखनऊ-गोरखपुर, वाराणसी-प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आगरा-झांसी में भी बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। यह 17 जिले वह हैं जहां नगर निगम है। शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत सभी नगर निगम क्षेत्रों के युवाओं के द्वार रोजगार पहुंचाने के लिए संकल्पित योगी सरकार ने इसका ताना-बाना तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यह धरातल पर उतरने लगेगा।  


लखनऊ के 16 लाख और मुरादाबाद में 40 हजार से अधिक को रोजगार

यूपी में 17 नगर निगम वाले जिलों में लखनऊ में  782 प्रस्तावों के जरिए 196261 करोड़ के निवेश होंगे, जिससे 16.31 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी। वहीं फिरोजाबाद में 8.57 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 14874 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।


मुरादाबाद को 22520 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसके जरिए यहां के भी 40321 युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। निवेश प्रस्तावों के जरिए सहारनपुर के 42898 युवाओं को रोजगार मिलेगा। 


शाहजहांपुर, मथुरा और अयोध्या भी विकास की रेस में 

शाहजहांपुर में वैश्विक निवेश सम्मेलन से 66502 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इससे 5.10 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। अयोध्या में 53472 और मथुरा-वृंदावन के 50 हजार युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़कर सुनहरा भविष्य देगी। 


कई नामचीन कंपनियां इन क्षेत्रों में करेंगी निवेश 

जीआईएस में टॉप-10 में अग्रणी टाउचेन ग्रुप ऑफ कंपनीज आगरा, लखनऊ व वाराणसी में निवेश करने की इच्छुक है तो आरजी स्ट्रेटजिज ग्रुप गोरखपुर व गाजियाबाद में कई सेक्टरों में निवेश को धरातल पर पहुंचाएगा। एनटीपीसी लिमिटेड झांसी व प्रयागराज में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करेगा तो यूनिकॉर्न एनर्जी लखनऊ और पं. वासुदेव तिवारी स्किल यूनिवर्सिटी झांसी व आसपास के  युवाओं को निवेश के जरिए रोजगार से जोड़ेगा। 


नगर निगम         रोजगार 

लखनऊ                 1631543

फिरोजाबाद               857740

गाजियाबाद               634864

शाहजहांपुर               510567

कानपुर                  374182

गोरखपुर                 197814

अलीगढ़                 162254

वाराणसी                 135108

झांसी                    132453   

मेरठ                    110018

आगरा                  105515

प्रयागराज                 67033

अयोध्या                 53472

मथुरा-वृंदावन             50387

बरेली                    43571

सहारनपुर               42898

मुरादाबाद                 40321

कुल                   5189740



CM YogiYogiYogi Government

यूपी के इन 17 जिलों में 51 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानिए योगी सरकार की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें