परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

200 रुपये फाइन न देने पर प्रिंसिपल का थर्ड डिग्री! डंडे से 2 छात्रों को बेरहमी से पीटा



 200 रुपये फाइन न देने पर प्रिंसिपल का थर्ड डिग्री! डंडे से 2 छात्रों को बेरहमी से पीटा

बूंदी: राजस्थान के एक निजी स्कूल में दो छात्रों को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है जहां जिले के नैनवां उपखंड के देई कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल में दो छात्रों को प्रधानाचार्य ने डंडे और लातों से बुरी तरह पीटा जिसके बाद छात्रों ने अपने परिजनों को पूरा मामला बताया. वहीं छात्रों को पीटे जाने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और नाराज परिजन छात्रों को लेकर थाने पहुंचे जहां पिटाई करने वाले आरोपी निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है. वहीं पुलिस ने परिजनों और छात्रों की शिकायत के आधार पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने छात्रों के बेरहमी से मारा है जहां थाने में परिजनों ने उनके शरीर पर बने निशान भी दिखाए.


200 रुपए का नहीं दिया था फाइन

दरअसल छात्रों ने पुलिस थाने में जो शिकायत दी है उसमें बताया है कि चीता की झौंपडियां गांव के सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय देई में 7वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र बंटी बंजारा और 8वीं क्लास का छात्र नरेन्द्र बंजारा को स्कूल में प्रधानाचार्य कल्याण मीणा ने डंडे और लातों से बेरहमी से पीटा है.छात्रों के शिकायत में बतायाय है कि उनके कूल्हे और जांघों पर डंडे से हमला किया गया जहां मारपीट के गहरे निशान भी हैं. वहीं, छात्रों का कहना था कि स्कूल नहीं आने पर प्रिंसिपल ने उनसे फाइन के 200 रुपए की डिमांड की थी जो देने से मना करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा गया.


पुलिस ने किया मामला दर्ज

वहीं इधर मारपीट के बाद मासूम छात्रों ने घर पहुंचकर कर परिजनों को आपबीती बताई और अपने शरीर पर मारपीट के निशान दिखाए. इसके बाद छात्रों के परिजनों ने दोनों छात्रों के साथ देई थाने पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया. वहीं पुलिस ने दोनों छात्रों का मेडिकल भी कराया.घटना को लेकर थानाधिकारी बुद्धराम जाट का कहना है कि छात्रों के साथ मारपीट की शिकायत मिलने पर सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय देई के प्रधानाचार्य कल्याण मीणा के खिलाफ मारपीट और जेजे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी.



200 रुपये फाइन न देने पर प्रिंसिपल का थर्ड डिग्री! डंडे से 2 छात्रों को बेरहमी से पीटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें