परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 18 मार्च 2023

परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 21 तक अपलोड होगी



परिषदीय शिक्षकों  की वरिष्ठता सूची 21 तक अपलोड होगी 

प्रयागराज। परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची की तैयार नहीं हो पा रही है। कई बार अंतिम तिथि बढ़ाने के बावजूद सभी 75 जिलों से अनन्तिम सूची अपलोड नहीं की जा सकी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 16 मार्च के आदेश में पोर्टल www. basicparishad. upsdc. gov. in पर वरिष्ठता सूची अपलोड करने की अंतिम तिथि 21 मार्च तक बढ़ा दी है। आपत्ति दर्ज करने के संबंध में सूचना दी जाएगी। 31 जनवरी के आदेश में सचिव ने 13 मार्च तक आपत्तियों के निस्तारण की बात कही थी, लेकिन अनन्तिम सूची ही जारी नहीं हो पा रही। ऐसे में 30 अप्रैल तक पदोन्नति की कार्रवाई मुश्किल है।


परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 21 तक अपलोड होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें