अधिकारियों, कर्मचारियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार, 25 मार्च तक करना होगा आवेदन
बीकानेर. राज्य सरकार की नीतियों, फ्लैगशिप तथा कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए किए गए नवाचारों और अर्जित उपलब्धियों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य, संभाग, जिला और ब्लॉक स्तर पर ऐसे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने सरकार की नीतियों तथा फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियावयन किया हो।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक तथा आयुक्त डा मोहन लाल यादव ने निदेशक (प्रारंभिक) तथा माध्यमिक शिक्षा को भेजे पत्र में पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग की योजनाओं तथा फ्लैगशिप योजनाओं का जिन अधिकारियों ने सफल क्रियान्वयन किया है, उन्हें 25 मार्च तक आवेदन करना होगा। इसके लिए संबंधित योजना में दिए गए लक्ष्य और उनकी उपलब्धि के साथ साथ अगर कोई नवाचार किए गए हों, तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। पात्र कार्मिकों तथा अधिकारियों का चयन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें