केंद्र सरकार के ऐलान के बाद राजस्थान सरकार ने भी मंहगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया
राजस्थान में गहलोक सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया है। डीए 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। वित्त विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। गहलोत सरकार के इस निर्णय से 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हो गया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा-केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से 38% के स्थान पर 42% महंगाई भत्ता देय होगा। कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रूपए वहन करेगी। इस निर्णय से लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।
केंद्र सरकार के बाद गहलोत सरकार का निर्णय
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्र सरकार ने डीए में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद गहलोत सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42% की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। इसे मार्च की सैलरी के साथ ही अदा किया जाएगा। पीएम मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक मे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता ( DA) को 4% बढाने को मंजूरी दी। जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की बढी हुई दरें लागू होंगी। कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिलेगा एरियर। इससे सरकार पर हर साल 12815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें