परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 20 मार्च 2023

72825 शिक्षक भर्ती : 72825 भर्ती के शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति तिथि समान होने पर ज्येष्ठता क्रमांक का निर्धारण TET अंको से होगा।

 72825 शिक्षक भर्ती : 72825 भर्ती के शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति तिथि समान होने पर ज्येष्ठता क्रमांक का निर्धारण TET अंको से होगा।


सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पत्रांक 37581-34929 / 2022-23 दिनांक 16-03-2023 के अनुक्रम में जनपद में 31-3-2023 को पाँच वर्ष की सेवा पूर्ण कर रहे शिक्षकों की आप द्वारा उपलब्ध कराये गये डेटा के अनुसार तैयार की गयी अनन्तिम ज्येष्ठता सूची सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय की पी०डी०एफ फायल एवं साफट कापी जनपदीय ज्येष्ठता के कम में आपको इस निर्देश के साथ उपलब्ध करायी जा रही है कि ज्येष्ठता सूची में अंकित विवरण को सभी शिक्षकों में प्रदर्शित कर दें एवं शिक्षकों की व्यक्तिगत पत्रावलियाँ एव विवरण जो आपके कार्यालय में उपलब्ध है, से मिलान करते हुये यदि कोई त्रुटि है तो उसे अनिवार्य रूप से शुद्ध करते हुये पी०डी०एफ प्रिन्ट पर ही अंकित करते हुये अपने हस्ताक्षर से मूल प्रति इस कार्यालय में विशेष वाहक द्वारा दिनाक 20-3-2023 की अपरान्ह 2.00 बजे उपलब्ध करा दें, जिससे कि सूची संशोधित कर पोर्टल पर दिनांक 21-3-2023 को अपलोड की जा सके। जॉब करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाये-

1- नियुक्ति आदेश में अंकित तिथि मौलिक नियुक्ति तिथि होगी, अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण की स्थिति में सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से निर्गत स्थानान्तरण आदेश तिथि होगी। । तिथि जनपद में मौलिक नियुक्ति

2- अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण एवं मृतक आश्रित नियुक्ति मैरिट / गुणवत्ता / अंकों का परीक्षण सम्बन्धित अभ्यर्थी से करा मौलिक नियुक्ति तिथि / चयन मैरिट / जन्मतिथि के आधार । प्रकरणों को छोड़कर शेष अंकित जाये, चूँकि ज्येष्ठता का निर्धारण कमश: किया जा रहा है। अतः इस सभी आधारों की भलीभाँति जाँच कर ली जाये किसी भी स्थिति में त्रुटिपूर्ण ज्येष्ठता के लिये सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी ही उत्तरदायी होगें। 

3- 72825 भर्ती के अन्तर्गत नियुक्त शिक्षकों की ज्येष्ठता के अन्य विवरण में टी०ई०टी परीक्षा के अंक एवं अन्य भर्तियों में शिक्षकों के चयन के गुणवत्ता अंकों अंकित करना सुनिश्चित करें 

4- यदि कोई दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है तो उसे भी अनिवार्य रूप से अंकित किया जाये। 

5- यदि अवैतनिक अवकाश आदि की अवधि के कारण पदोन्नति नहीं की जा सकती तो उसे भी अंकित किया जाये। किसी भी प्रकार की सेवा बाधित अथवा पदोन्नति हेतु अनर्हता को अंकित किया जाये। सभी प्रकार के संशोधन हेतु लाल पैन का प्रयोग किया जाये, जिससे कि उसे आसानी से पहचान कर संशोधित किया जा सके।
संलग्नक उक्तवत
पृ०सं० / 9629-31
/2022-23
                                                                                                      जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एटा

प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित ।

 1- सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज
2 -समस्त सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जनपद एटा को इस निर्देश के साथ कि अनन्तिम ज्येष्ठता सूची का अवलोकन कर यदि कोई पुटि है तो उसका खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से संशोधन कराना सुनिश्चित करे तथा 72825 भर्ती के अन्तर्गत नियुक्त शिक्षक अपने टी०ई०टी० प्रमाण पत्र के साथ टी०ई०टी० परीक्षा के अंक तथा अन्य भर्तियों से नियुक्त शिक्षक अपने चयन गुणवत्ता के अक साक्ष्य के साथ अंकन कराना सुनिश्चित करे। 

3 - सम्पादक दैनिक जागरण / अमर उजाला / हिन्दुस्तान एटा को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि उक्त विज्ञप्ति
को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में जनहित में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।

                                                                                                           जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी




72825 शिक्षक भर्ती : 72825 भर्ती के शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति तिथि समान होने पर ज्येष्ठता क्रमांक का निर्धारण TET अंको से होगा। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें