परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 29 मार्च 2023

केंद्र सरकार में 9.79 लाख पद खाली, सबसे ज्यादा वैकेंसी रेलवे में, देखें किस विभाग में कितनी रिक्तियां



 केंद्र सरकार में 9.79 लाख पद खाली, सबसे ज्यादा वैकेंसी रेलवे में, देखें किस विभाग में कितनी रिक्तियां

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 9.79 लाख से अधिक पद खाली हैं जिनमें सर्वाधिक 2.93 लाख रेलवे में हैं। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के अनेक मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के अनुसार पद खाली होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ''सरकार सभी मंत्रालयों और विभागों के खाली पदों को समय पर भरने के लिए पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है। भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे रोजगार मेले रोजगार सृजन में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।''

     

सिंह ने व्यय विभाग की वार्षिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रेलवे के अलावा रक्षा (सिविल) में खाली पदों की संख्या 2.64 लाख, गृह में 1.43 लाख, डाक में 90,050 पद और राजस्व में 80,243 पद खाली हैं।



     विभाग                     पदों की संख्या 


1. कृषि अनुसंधान और शिक्षा - 13 पद

2.  कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण - 2210

3.  मत्स्य पालन , पशुपालन और डेयरी - 1842

4.  परमाणु ऊजा- 9460 

5. आयुष - 118

6.  जैव प्रौद्योगिकी - 83

7. मंत्रिमंडल सचिवालय- 54

8. रसायन, पेट्रो रसायन और औषध - 72

9.  नागर विमानन- 917

10. कोयला - 170

11. वाणिज्य - 2585

12. उपभोक्ता मामले- 541

13. कारपोरेट कार्य - 1220

14.  संस्कृति - 3788

15. रक्षा (सिविल) - 264706

16. पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास - 110

17.  पेयजल और स्वच्छता - 49

18. दिव्यांगजन सशक्तिकरण - 62

19. पृथ्वी विज्ञान - 3043

20 आर्थिक कार्य - 306

21. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन - 2302

22. व्यय - 464

23. विदेश 2330

24. उर्वरक- 60

25 .  वित्तीय सेवाएं 339

26 . खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण- 405

27.  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग - 53

28. स्वास्थ्य परिवार कल्याण 1769

29. स्वास्थ्य अनुसंधान - 17

30. भारी उद्योग - 96

31 उच्च शिक्षा 313

32 गृह मंत्रालय - 143536

33 भारतीय लेखा परीक्षा और और लेखा विभाग-  25934

34 उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन - 462

35. सूचना एवं प्रसारण -2041

36 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं  सूचना प्रोद्यौगिकी - 1568

37. निवेश तथा सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन - 14

38. श्रम एवं रोजगार - 2408

39 भूमि संसाधन - 57

40 . विधि एवं न्याय - 937

41 सक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम - 71

42 खान - 7063

43 अल्पसंख्यक मामले - 121

44 नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा - 92

45 - पंचायती राज 56

46 - संसदीय कार्य -29

47- कार्मिक , लोक शिकायत पेंशन - 2535

48- पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस - 122

49- फार्मास्यूटिकल - 36

50 नीति आयोग- 233

51 डाक विभाग - 90050

52 विद्युत 790

53  राष्ट्रपति सचिवालय -  91

54 प्रधानमंत्री कार्यालय - 129

55. सार्वजनिक उद्यम - 41

56 रेलवे-  293943

57 राजस्व-  80243

58 सड़क परिवहन और राजमार्ग- 287

59 - ग्राणीण विकास - 157

60- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता - 163

61  - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - 8543

62 -  वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान - 46

63 - पत्तन पोत परिवहन जलमार्ग - 1043

64 कौशल विकास उद्यमिता -  698

65 सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता - 269

66 अंतरिक्ष - 2106

67 सांख्याकी और कार्यान्वयन - 2156

68 इस्पात - 57

69 दूरसंचाल - 167

70 वस्त्र 501

71 पर्यटन 144

72 जनजातीय मामले 147

73 संघ लोक सेवा आयोग 657

74 आवासन और शहरी कार्य - 2751

75 उपराष्ट्रपति सचिवालय -  8

76 जल संसाधन, नदी विकास और गंगा - 6860

77 महिला एवं बाल  विकास - 353

78 - युवा कार्यक्रम और खेल-  115

कुल 979327

केंद्र सरकार में 9.79 लाख पद खाली, सबसे ज्यादा वैकेंसी रेलवे में, देखें किस विभाग में कितनी रिक्तियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें