परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 1 मार्च 2023

BEO और प्रधानाध्यापिका को जारी किया कारण बताओ नोटिस



 BEO और प्रधानाध्यापिका को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सभल। रजपुरा विकास खंड क्षेत्र के गांव हरदासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापिका रानी गौतम का एक दिन का काटने व अगले आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है। यह कारण बताओ नोटिस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर की ओर से जारी किए गए हैं।


दरअसल, 16 फरवरी को गांव हरदासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का जिलाधिकारी मनीष बसंल ने निरीक्षण किया था। निरीक्षक के दौरान वहां कक्षा के अनुसार बच्चे बैठे नहीं मिले, रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति व मध्यांहन भोजन को लेकर कमियां पाई गई थीं।साथ ही कक्षाओं में ग्रीन बोर्ड लगे नहीं थे और गंदगी मिली। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। संतुष्ट जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुरादाबाद ब्यूरो

BEO और प्रधानाध्यापिका को जारी किया कारण बताओ नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें