परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 20 मार्च 2023

प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका व प्रधानाध्यापक को पीटा

 प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका व प्रधानाध्यापक को पीटा

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सैनी लोहरिया में शनिवार दोपहर बाद छह लोगों ने बच्चों को पढ़ा रही सहायक अध्यापिका पर हमला कर दिया। शिक्षिका को बचाने पहुंचे प्रधानाध्यापक पर लोहे की रॉड से हमलाकर उन्हें भी लहुलूहान कर दिया।शिक्षिका और प्रधानाध्यापक पर हमले से विद्यालय में मौजूद बच्चे सहम गए। एक छात्रा बेहोश हो गई। हमले का आरोप क्षेत्र के धोभियारन का पुरवा मजरे पूरे मेहरबान निवासी पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश यादव व उसके साथियों पर है। हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप है।


सीतापुर में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश यादव की पत्नी प्रतिभा यादव क्षेत्र के सैनी लोहरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। आरोप है कि शनिवार दोपहर बाद सवा बजे सुरेश यादव पांच अन्य लोगों के साथ लोहे की रॉड, डंडा और असलहे लेकर पहुंचे और विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका प्रतिभा यादव पीटने लगे। शिक्षिका को बचाने दौड़े प्रधानाध्यापक अजय राज को भी हमलावरों ने मारापीटा।


इस घटना से स्कूल में मौजूद बच्चे सहम गए। एक छात्रा बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर सुरेश यादव का अपनी पत्नी प्रतिभा से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी में विवाद के चलते यह घटना हुई है। सूचना पर पहुंचे एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर के बाद मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका व प्रधानाध्यापक को पीटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें