रक्षाबंधन से महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन मिलेंगे, जानिए गहलोत ने देरी की क्या वजह बताई
राजस्थान में भाई-बहन के पावन पर्व राखी से महिलाओं को स्मार्टफोन मिलेंगे। सीएम गहलोत ने विधानसभा में बजट पर बहस का जवाब देते हुए यह घोषणा की। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रारंभिक चरण में 40 लाख लाभांवितों को फ्री मोबाइल दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। इसके तहत महिलाओं को फ्री मोबाइल देने के घोषणा की गई थी।
चरणबद्ध तरीके से स्मार्टफोन दिए जाएंगे
सीएम गहलोत ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रथम चरण के रूप में बहन-बेटियों के पावन पर्व राखी से चिरंजीवी परिवारों की सरकारी विद्यालयों में 10 से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं महाविद्यालय, आईटीआई और पोलेटेक्निक में अध्ययनरत छात्राओं तथा विधया और एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को इस योजना के तहत स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जांएगे। इस प्रकार प्रारंभिक चरण में लगभग 40 लाख लाभांवितों को स्मार्टफोन मिलेंगे।
चिपसेट का संकट उत्पन्न हो गया
सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। इस निर्णय के पश्चात वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए जाने वाले चिपसेट का संकट उत्पन्न हो गया। इस वजह से स्मार्टफोन की उपलब्धता की समस्या के साथ ही कीमतों में वृद्धि हो गई थी। फिर भी हम इस कार्य को चरणबद्ध रूप से पूरा करेंगे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें