परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

रविवार, 26 मार्च 2023

लव मैरिज करने की जिद से आक्रोशित शिक्षक पिता ने शिक्षिका बेटी को मार दी गोली


 लव मैरिज करने की जिद से आक्रोशित शिक्षक पिता ने शिक्षिका बेटी को मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बेटी की लव मैरिज करने की जिद से आक्रोशित शिक्षक पिता ने शिक्षिका बेटी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को शूट कर लिया। बेटी और पति की मौत से पत्नी व बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी की है। यहां के निवासी नरेंद्र सिंह यादव (55) शेरवानी इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह अपनी बेटी और पत्नी शशिप्रभा के साथ रह रहे थे। उनकी बेटी जूही (26) सोरोंजी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, मिर्जापुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। 


शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई

शशिप्रभा ने बताया कि बेटी एक लड़के से प्रेम करती थी। वह इसी से शादी करने की जिद पर अड़ी पर थी। जबकि नरेंद्र इसका विरोध कर रहे थे। लेकिन नौकरी मिलने के बाद से बेटी हमारी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह उसी लड़के से शादी करने की जिद कर रही थी। शनिवार को भी बेटी और पिता के बीच शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।


रायफल की नाल खुद पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया

बताया कि कहासुनी के दौरान बात बढ़ती गई। इसी बीच पिता इतने आक्रोशित हुए कि कमरे में गए और रायफल निकाल लाए। इससे पहले कि मैं दोनों को अलग कर पाती उन्होंने बेटी पर रायफल तानी और फायर कर दिया। गोली बेटी के सीने को भेद गई और वह वहीं गिर गई। इसके बाद उन्होंने रायफल की नाल खुद पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया। 


दोनों खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए

बताया कि दोनों लोग खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। 


पुलिस जांच कर रही है-एसपी

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आवास विकास में शिक्षक द्वारा बेटी और खुद को गोली मारने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से आहत होकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। घटनास्थल का मुआयना करने साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच की जा रही है।  


लव मैरिज करने की जिद से आक्रोशित शिक्षक पिता ने शिक्षिका बेटी को मार दी गोली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें