परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 1 मार्च 2023

शिक्षिका का शव रखकर प्रदर्शन

शिक्षिका का शव रखकर प्रदर्शन

बाराबंकी। लखनऊ के विकास नगर स्थित ससुराल में सोमवार को एक नवविवाहिता शिक्षिका का शव फांसी पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे मृतका के मायकावालों ने विकास नगर थाना में ससुरालीजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पीएम के बाद सोमवार को शिक्षिका का शव लेकर परिजन मचौची गांव आ गए थे।


मंगलवार को परिजन शव को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा कर प्रदर्शन करने लगे। शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने से पहले मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। दोबारा पीएम का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम हाऊस भेजा। तब प्रदर्शन समाप्त हुआ।


ग्राम मचौची निवासी बृज किशोर की पुत्री प्रीति का विवाह दो माह पहले लखनऊ के विकास नगर में अभिनव सिंह से हुआ था।प्रीती बाराबंकी के ही निंदूरा ब्लॉक के परवर भारी में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षिका थी। सोमवार को उसका शव ससुराल में कमरे में पंखे से रस्सी से लटका मिला।

शिक्षिका का शव रखकर प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें