शिक्षक शुरू करेंगे ‘हमें पढ़ाने दो’ आंदोलन
सीकर. सरकारी स्कूल के शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य करवाने के मुद्दे पर शिक्षक संगठनों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की बैठक हुई। जिसमें सभी जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों ने एक स्वर में बीएलओ सहित सभी गैर शैक्षिक कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन तेज करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष विनोद पूनिया व जिला मंत्री नागरमल गढ़वाल ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि इस संबंध में 16 मार्च से द्महमें पढ़ाने दोद्म आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसमें पहले दिन हर ब्लॉक स्तर पर एसडीएम, सीबीईओ, सीडीओ, कलक्टर, मुख्य सचिव व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। 17 मार्च से लगातार धरना दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इधर, मामले में संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ ने भी शिक्षकों से गैर शैक्षिक कार्य करवाने का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने बताया कि मामले में संगठन ने शिक्षकों के हर आंदोलन में सहभागी बनना तय किया है। गौरतलब है कि पत्रिका ने शिक्षकों से गैर शैक्षिक कार्य करवाने के मुद्दे पर मंगलवार को ‘शिक्षक बोले हमें पढ़ाने दो, सरकार करवा रही 32 से ज्यादा गैर शैक्षिक कार्य’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें