पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उ.प्र.को मिला पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का साथ
सेवा में
प्रदीप सरल जी,
संयोजक
पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा, उत्तर प्रदेश
महोदय,
आप द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक संयुक्त मोर्चा बनाकर संघर्ष किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली हेतु आप द्वारा गठित मोर्चे के समर्थन हेतु लिखित समर्थन पत्र की अपेक्षा की गई है। आप द्वारा उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई है। अवगत हों कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश काफी समय से इस मांग पर डटा हुआ है और दिल्ली के जंतर मंतर पर लाखों साथियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली हेतु धरना भी दे चुका है। इस महत्वपूर्ण लड़ाई में मेरी दो राय नहीं हो सकती। प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक जी से हुई वार्ता के क्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश आप द्वारा गठित मोर्चे का समर्थन करता है। और किये जा रहे आंदोलनों में कंधे से कंधा मिला कर साथ रहेगा।
(नरेश कुमार कौशिक) प्रदेश महामंत्री (योगेश त्यागी)2)-03-202 प्रदेश अध्यक्ष

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें