परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 6 मार्च 2023

मानदेय न मिलने से होली नहीं मनाएगें शिक्षामित्र

 मानदेय न मिलने से होली नहीं मनाएगें शिक्षामित्र

अम्बेडकरनगर: रामनगर ब्लाक के शिक्षामित्रों की बैठक बीआरसी BRC कार्यालय में ब्लाक संयोजक राम किशोर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई।  बैठक ] में शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण की मांग की गई।बैठक  को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य ने कहा कि यदि शिक्षामित्रों का फरवरी माह  का मानदेय होली पर्व के पहले भुगतान नहीं किया गया तो जिले के शिक्षामित्र होली का त्योहार नहीं मनाएंगे और अपना विरोध दर्ज कराते हुए अपने घरों पर उपवास व्रत रखेंगे। बैठक में शिक्षामित्रों की समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में जहांगरीगंज के शिक्षामित्र अच्छेलाल के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में राम मूरत, चिंतामणि उपाध्याय, रमेश निषाद, राजकुमार मिश्र, संजय शर्मा, प्रेमलता त्रिपाठी, किरन देवी व अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

मानदेय न मिलने से होली नहीं मनाएगें शिक्षामित्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें