परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

यूपी बोर्ड कंट्रोल रूम से होगी कॉपियां जांचने की निगरानी

 यूपी बोर्ड कंट्रोल रूम से होगी कॉपियां जांचने की निगरानी

लखनऊ, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की 18 मार्च से जांची जाने वाली कापियों की निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। मूल्यांकन केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। मूल्यांकन के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र पर रहेंगे। हर केन्द्र पर पुलिस बल तैनात होगा। मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षकों को परिचय पत्र के साथ ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षक कमरे में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। यह दिशा निर्देश प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने जारी किये हैं।


डीआईओएस राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि लखनऊ में कापियां जांचने के लिए पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन का काम 18 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगा। सीसी कैमरों की निगरानी में कापियां जांची जाएंगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कोठार से रैंडम आधार पर दस बंडलों का चयन करवाकर डीएचई को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित करेंगे।मूल्यांकन में लगे कार्मिकों की प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज होगी। वहीं 15 दिनों में पारिश्रमिक भुगतान की पत्रावली पूरी कर ली जाएगी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षकों की सूची अपलोड कर दी गई है।



TAG: PRIMARY KA MASTER | UP PRIMARY KA MASTER | PRYMARYKAMASTER | PRIMARY KA MASTER COM | UPTET PRIMARY KA MASTER | UPTET NEWS | UPTET LATEST NEWS | UPTET HELP | UPTET BLOG | UP TET NEWS | UP KA MASTER | UPDATEMART | UPDATEMARTS | UPDATE MART | BASIC SHIKSHA NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC NEWS | BASIC SHIKSHA | UP BASIC SHIKSHA PARISHAD | UP BASIC SHIKSHA NEWS | PRIMARY KA MASTER CURRENT NEWS | PRIMARY MASTER | BASIC SHIKSHA NEWS TODAY | BASIC NEWS | PRIMARY KA MASTER NEWS | BASIC SHIKSHA PARISHAD NEWS | UP BASIC SHIKSHA | SUPER TET | प्राइमरी का मास्टर | बेसिक शिक्षा न्यूज

यूपी बोर्ड कंट्रोल रूम से होगी कॉपियां जांचने की निगरानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें