परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 20 मार्च 2023

आठवीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने की गंदी हरकत, प्रधानाध्यापिका ने बीएसए से की शिकायत


 आठवीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने की गंदी हरकत, प्रधानाध्यापिका ने बीएसए से की शिकायत

प्रतापपुर ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय डड़ियवा में सहायक अध्यापक द्वारा आठवीं की छात्रा से गंदी हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनीता रानी ने बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है। बीएसए ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। छात्रा ने छेड़खानी की बात अपने घरवालों को दी तो गुरुवार को गांववालों ने स्कूल का घेराव किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 


मामला बिगड़ने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनीता रानी ने 18 मार्च को बीएसए को भेजे पत्र में लिखा है कि वह 15 मार्च को ब्लॉक संसाधन केंद्र (केंद्र) पर 240 बजे बैठक के सिलसिले में गईं थीं। उस समय स्कूल की जिम्मेदारी सहायक अध्यापक मोहम्मद आदिल पर थी। शिक्षक मो. आदिल ने आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने मामले में सत्यता मिलने पर शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी राकेश यादव को फोन कर जानकारी दी।


आठवीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने की गंदी हरकत, प्रधानाध्यापिका ने बीएसए से की शिकायत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें