परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

जिलाधिकारी के गोद लिए बेसिक स्कूल में नौ शिक्षक मिले अनुपस्थित



 जिलाधिकारी के गोद लिए बेसिक स्कूल में नौ शिक्षक मिले अनुपस्थित

औरैया। जिले में शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों और कर्मचारी की मनमानी से बेपटरी होती जा रही है। मंगलवार को बीएसए ने जिलाधिकारी के गोद लिए कंपोजिट स्कूल तुर्कीपुर का निरीक्षण किया तो नौ शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक से शिक्षको के देरी से आने का कारण जाना तो वह भी चुप्पी साध गई। बीएसए ने सभी से जवाब तलब कर विभागीय कार्रवाई की बात कही है।


बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे औरैया ब्लॉक के तुर्कीपुर कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण किया गया। यहां पर प्रधानाध्यापक मिथलेश कुमारी उपस्थित मिली जबकि यहां तैनात नौ शिक्षक अनुपस्थित मिले। बताया कि परिषदीय स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए शासन और प्रशासन कवायद में जुटा है, लेकिन कुछ शिक्षक अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को तैयार नहीं है। जो शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं, सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है

जिलाधिकारी के गोद लिए बेसिक स्कूल में नौ शिक्षक मिले अनुपस्थित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें