परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 20 मार्च 2023

वरिष्ठता सूची के निर्विवाद निर्धारण को लेकर पहला स्पष्ट आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर ने जारी किया है अगर ऐसा हो तो सूची सही बन पाएगी

वरिष्ठता सूची के निर्विवाद निर्धारण को लेकर पहला स्पष्ट आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर ने जारी किया है अगर ऐसा हो तो सूची सही बन पाएगी

 समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी

जनपद लखीमपुर खीरी ।

सचिव, उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पत्र संख्या- वेoशिoप० / 37581-34929/2022-23 दिनांक 16-03-2023 के अनुक्रम में जनपद में 31-3-2023 को पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर रहे शिक्षकों की आप द्वारा उपलब्ध कराये गये डेटा के अनुसार तैयार की गयी अनन्तिम ज्येष्ठता सूची स०अ० प्रा०वि० की पीडीएफ फाईल जनपदीय ज्येष्ठता के क्रम में विकास खण्ड वार आपको इस निर्देश के साथ उपलब्ध करायी जा रही है कि ज्येष्ठता सूची में अंकित विवरण को सभी शिक्षकों में प्रदर्शित कर दें एवं शिक्षकों की व्यक्तिगत पत्रावलियां एवं विवरण जो आपके कार्यालय में उपलब्ध है से मिलान करते हुये यदि कोई त्रुटि है तो उसे अनिवार्य रूप से शुद्ध करते हुये पीडीएफ प्रिन्ट पर ही अंकित करते हुये अपने हस्ताक्षर से मूल प्रति इस कार्यालय में दिनांक 19-3-2023 को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। जांच करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाये - 

1- नियुक्ति आदेश में अंकित तिथि मौलिक नियुक्ति तिथि होगी. अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण की स्थिति में सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से निर्गत स्थानान्तरण आदेश की तिथि जनपद में मौलिक नियुक्ति तिथि होगी।


2- जन्मतिथि को अनिवार्य रूप से जांचा जाये।

 3- अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण एवं मृतक आश्रित नियुक्ति के प्रकरणों का छोड़कर शेष अंकित मेरिट / गुणवत्ता अंकों का भी परीक्षण सम्बन्धित अभ्यर्थी से करा लिया जाये। चूंकि ज्येठता का निर्धारित क्रमशः मौलिक नियुक्ति तिथि / चयन मेरिट / जन्मतिथि के आधार पर किया जा रहा है। अतः इन सभी आधारों की भली भांति जांच कर ली जाये। किसी भी स्थिति में त्रुटिपूर्ण ज्येठता के लिये सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी ही उत्तरदायी होंगे।


 4- यदि कोई दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है तो उसे भी अनिवार्य रूप से अंकित किया जाये ।


 5- यदि अवैतनिक अवकाश आदि की अवधि के कारण पदोन्नति नहीं की जा सकती तो उसके भी अंकित किया जाये। किसी भी प्रकार की सेवा बाधित अथवा पदोन्नति हेतु अनर्हता को अंकित किया जाये।


सभी प्रकार के संशोधन हेतु लाल पेन का प्रयोग किया जाये जिससे कि उसे आसानी से पहचान कर संशोधन किया जा सके। संलग्नक:- पीडीएफ फाईल ।

डा० ( लक्ष्मीकान्त पाण्डेय) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर-खीरी।

वरिष्ठता सूची के निर्विवाद निर्धारण को लेकर पहला स्पष्ट आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर ने जारी किया है अगर ऐसा हो तो सूची सही बन पाएगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें