परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 15 मार्च 2023

जोधपुर में टीचर्स देंगे नगर निगम के पट्‌टों की फाइल स्टाफ की कमी के कारण लगाई ड्यूटी, हजारों फाइल पेंडिंग

 

जोधपुर में टीचर्स देंगे नगर निगम के पट्‌टों की फाइल स्टाफ की कमी के कारण लगाई ड्यूटी, हजारों फाइल पेंडिंग

नगर निगम में पट्टो की फाइलें अब शिक्षक और शारीरिक शिक्षक भी निपटाएंगे। इसके लिए बकायदा नगर निगम उत्तर ने आदेश भी जारी की है। 2 शिक्षक और 4 से अधिक शिक्षकों की टीम कलेक्टर के आदेश पर नगर निगम उत्तर के आयुक्त को सौंपी गई है। यह इसलिए किया जा रहा है क्योंकि नगर निगम में पट्टों की पत्रावली हद से ज्यादा एकत्रित हो चुकी हैं। इनको निस्तारित करने और चुनावी साल में लोगों को ज्यादा से ज्यादा हटा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके लिए बुधवार को शीतला अष्टमी के स्थानीय अवकाश पर भी कार्यालय खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।


दरअसल दोनों ही नगर निगम में पट्टा जारी करने की स्पीड बहुत कम है। राजस्थान सरकार को लगातार जोधपुर से शिकायतें मिल रही हैं। दोनों ही नगर निगम में मिलाकर करीब 10,000 से ज्यादा फाइलें पेंडिंग पड़ी है। ऐसे में इन पट्टो की पत्रावली को निस्तारित करने के लिए नगर निगम का स्टाफ भी कम पढ़ने लग गया है। जिला कलेक्टर ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए शिक्षकों की टीम को नगर निगम कर्मचारियों की सहायता के लिए लगाया है।


यह शिक्षक लगाए ड्यूटी पर

- नगर निगम उत्तर में उपायुक्त प्रथम के अधीन शिक्षक सज्जन सिंह, शारीरिक शिक्षक गजेंद्र गहलोत व नरेंद्र को लगाया गया है।


- नगर निगम उत्तर में उपायुक्त द्वितीय के अधीन शिक्षक अजीत सिंह व शारीरिक महेंद्र गिरी और ओम प्रकाश को लगाया है।


आज अवकाश को भी खुलेगा निगम मुख्यालय

बुधवार को शीतलाष्टमी के मौके पर जिला कलेक्टर की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित है। मगर नगर निगम का मुख्यालय अवकाश के दिन भी खुलेगा। इसका कारण पट्टोकी पत्रावली ओ को युद्ध स्तर पर निपटाना है।


जेईइन फिर से देंगे मौका रिपोर्ट

पट्टों के लिए जिन पत्रावलियों की मौका रिपोर्ट कर दी गई वह फिर से बुधवार सुबह तक प्रेषित करनी है। नगर निगम आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। साथ ही जिन प्रकरण में अब तक मौका रिपोर्ट नहीं है उनके लिए भी टाइम फ्रेम जारी किया है।


पट्टे बन गए फिर भी जारी नहीं हो रहे

नगर निगम उत्तर और दक्षिण में कई लोगों ने पट्टो के लिए अपनी प्रक्रिया पूरी कर दी और राशि भी जमा करा दी है। राशि जमा कराए हुए 2 महीने से ज्यादा बीत गए, कर्मचारियों ने कहा पट्टा तैयार है मगर देने के लिए किसी समारोह का इंतजार है।

जोधपुर में टीचर्स देंगे नगर निगम के पट्‌टों की फाइल स्टाफ की कमी के कारण लगाई ड्यूटी, हजारों फाइल पेंडिंग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें