उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाचार्य व कर्मी सम्मानित
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और कार्यालय कार्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में खंड शिक्षाधिकारी अनीनाथ की ओर से आयोजित कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली और जिला शिक्षाधिकारी वीके ढौंडियाल ने उद्घाटन किया। पालिकाध्यक्ष कृषाली ने कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माता होता है। डीईओ बेसिक ने कहा कि वे 10 साल तक स्कूल में प्रधानाचार्य रहे। पूरे सेवाकाल में प्रधानाचार्य का कार्य उन्हें सबसे बेहतर लगा। कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के पास बहुत सारी जिम्मेदारियां होती है जबकि प्रधानाचार्य को अपना स्कूल सर्वोत्तम बनाने का कार्य होता है।
खंड शिक्षाधिकारी किया। पालिकाध्यक्ष कृषाली ने की पहल पर हुआ कहा कि शिक्षक ही समाज का कार्यक्रम निर्माता होता है। डीईओ बेसिकइस दौरान जीजीआईसी चंबा की प्रधानाचार्य किरन खंडूड़ी, जीआईसी गजा के द्वारिका नाथ, प्रताप इंटर कॉलेज के सुरेश उनियाल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कोहली को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बीईओ कार्यालय चंबा के प्रधान सहायक अखिलेश पैन्यूली, जीआईसी नागणी के विनोद भट्ट, बीईओ कार्यालय के कंप्यूटर विशेषज्ञ विकास डबराल, महावीर नेगी, मुकेश डोभाल और सुरेश रमोला को कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें