CBSE CTET December Result 2022: सीटीईटी के नतीजे जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 3 मार्च को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी तक अलग-अलग दिन आयोजित की गई थी। इसकी आंसर की 14 फरवरी को जारी की जा चुकी है। नतीजे सीबीएसई हमेशा ctet.nic.in पर ही जारी करता है, उम्मीदवार इसी लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। CTET direct Link
अभी उम्मीदवार फाइनल आंसर की का इंतजार कर रहे थे।
CBSE CTET December Result 2022: उम्मीदवारों को उनकी मार्कशीट और क्वालीफाइंग सर्टिफिकेट उम्मीदवार डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे। जल्द ही सर्टिफिकेट और मार्कशीट डिजीलॉकर में अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर के जरिए सीटीईटी डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा नें 9.5 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। इस बार करीब 17,04,282 ने पेपर-1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 14,22,959 टेस्ट में बैठे थे और इनमें से करीब 5,79,844 उम्मीदवार पास हुए हैं। इसके साथ ही पेपर-2 में 15,39,464 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 12,76,071 परीक्षा में बैठे थे और 3,76,025 उम्मीदवार पास हुए हैं। उम्मीदवार अपना रोल नंबर डालकर नतीजे चेक कर सकते हैं।
परीक्षा पूरे भारत के 74 शहरों और 243 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। पूरे भारत में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लगभग 32.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि पास होने के लिए इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने होंगे। तभी उन्हें पास समझा जाएगा। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 150 में से 90 (60%) हैं और ओबीसी / एससी / एसटी के लिए यह 150 में से 82 (55%) है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें