परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 28 मार्च 2023

Old Pension Scheme Uttarakhand News: पुरानी पेंशन स्कीम बहाली पर सरकार को होगी टेंशन, OPS लागू को सरकारी कर्मचारियों का बना प्लान



Old Pension Scheme Uttarakhand News: पुरानी पेंशन स्कीम बहाली पर सरकार को होगी टेंशन, OPS लागू को सरकारी कर्मचारियों का बना प्लान

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन (OPS)बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के बैनर तले कर्मचारी एक मई को दिल्ली संसद मार्च के लिए जुटेंगे। मोर्चा पदाधिकारियों ने एक मई को कर्मचारियों से दिल्ली में जुटने का आह्वान किया। मोर्चा की रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को अप्रैल में पुरानी पेंशन बहाली पखवाड़ा मनाया जाएगा।  एक मई को संसद मार्च होगा। आईटी सेल प्रमुख अवधेश सेमवाल ने कहा कि मोर्चे का एकमात्र मिशन पुरानी पेंशन बहाली है। 


उत्तराखंड में 2024 तक पेंशन बहाली का लक्ष्य रखा गया है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरण फस्र्वाण ने कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के बयान का कर्मचारी विरोध करते हैं।गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई ब्लॉक स्तर से लेकर गांव गांव तक लड़ी जाएगी। रुद्रप्रयाग महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी ने कहा कि पेंशन बहाली की लड़ाई उत्तराखंड की महिला कार्मिक वीरांगनाओं की भूमिका अदा करेंगी। कार्मिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  


Old Pension Scheme Uttarakhand News: पुरानी पेंशन स्कीम बहाली पर सरकार को होगी टेंशन, OPS लागू को सरकारी कर्मचारियों का बना प्लान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें