परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 15 मार्च 2023

Rajasthan SET 2023 : क्या सेट में EWS वर्ग को मिलेगी 5 फीसदी की छूट, राजस्थान सरकार ने किया साफ



 Rajasthan SET 2023 : क्या सेट में EWS वर्ग को मिलेगी 5 फीसदी की छूट, राजस्थान सरकार ने किया साफ

राजस्थान के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने मंगलवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत अंकों की छूट दिया जाना संभव नहीं है। यादव शून्यकाल में विधायक रामलाल शर्मा द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग/विशेष पिछड़ा वर्ग की भांति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर में पांच प्रतिशत छूट का प्रावधान करने के सम्बंध में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सेट का आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा तय मापदण्डों के आधार पर किया जाता है। यूजीसी ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक की योग्यता तय की है। 



उन्होंने कहा कि यूजीसी की शर्तें बाध्यकारी है। उन्होंने कहा कि यदि यूजीसी द्वारा अनुमति दी जाती है तो ईडब्ल्यूएस वर्ग को पांच  प्रतिशत की छूट दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अंतिम बार राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन वर्ष 2013 में आरपीएससी द्वारा करवाया गया था। इस बार गोवन्दि गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा को इस परीक्षा के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। इसके तहत आगामी 26 मार्च  को 30 विषयों में परीक्षा का आयोजन कराना प्रस्तावित कराना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए पात्रता स्नातकोत्तर में 55 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है।  


उन्होंने बताया कि आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है, जिनमें एससी, एसटी, ओबीसी, विशेष योग्यजन एवं ट्रांसजेंडर शामिल हैं। यादव ने बताया कि इस परीक्षा के लिए एक लाख 35 हजार 323 अभ्यर्थियों ने आवदेन किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में से छह प्रतिशत को पात्र घोषित किया जाएगा।


राजस्थान सेट में दो पेपर होंगे। दोनों में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पहला पेपर 100 नंबरों का होगा जिसमें 50 प्रश्न टीचिंग रिसर्च एप्टीट्यूट के आएंगे। दूसरे पेपर में 200 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न स्टूडेंट के विषय से जुड़े होंगे। दोनों पेपरों के लिए कुल तीन घंटे मिलेंगे।


मार्किंग स्कीम

1. प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा।

2. प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को 02 अंक मिलेंगे।

3. गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्क्स नहीं मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 


Rajasthan SET 2023 : क्या सेट में EWS वर्ग को मिलेगी 5 फीसदी की छूट, राजस्थान सरकार ने किया साफ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें