परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 28 मार्च 2023

UP Police Constable 2023 : यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, बड़ा अपडेट जानें यहां



 UP Police Constable 2023 : यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, बड़ा अपडेट जानें यहां

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे होनहार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही तकरीबन 35700 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस बारे में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद युवाओं में उत्साह का संचार हो गया है क्योंकि यह यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका होगा। सूत्रानुसार जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है। जिसके लिए यूपीपीबीपीपी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।  


परीक्षा के लिए ये रह सकती है उम्र सीमा 

कैटेगरी                 उम्र सीमा

सामान्य पुरुष             18-22

महिला                     18-25

ओबीसी पुरुष             18-28

ओबीसी महिला             18-31 

एससी/एसटी पुरुष    18-28

एसटी महिला            18-31 

   

नोट - ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष का आरक्षण भी मिलेगा। 


इस प्रक्रिया से भरें आवेदन 

यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती देख रहे युवा अगर इससे पहले की भर्ती में भी शामिल हो चुके हैं तो वह भी आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि यूपीपीबीपीबी ने एक से अधिक बार आवेदन को इनकार नहीं किया है।  


उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है। दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है। 


पुलिस कांस्टेबल के लिए जरूरी मानक 

अभ्यर्थी                         मानक

पुरुष अभ्यर्थी                 168 सेमी हाइट 

पुरुष अभ्यर्थी                 79 सेमी सीना बिना फुलाए

                                        84 सेमी सीना फुलाकर 

महिला अभ्यर्थी                 152 सेमी 

महिला अभ्यर्थी                 वजन - 40 केजी  



यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एग्जाम पैटर्न 

विषय                    प्रश्न     अंक समय

सामान्य जानकारी     38     76 2 घंटे 

सामान्य हिंदी             37     74  

न्यूमेरिकल योग्यता     38     76  

मानसिक अभियोगिता, आईक्यू-रीजनिंग योग्यता 37 74  

UP Police Constable 2023 : यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, बड़ा अपडेट जानें यहां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें