परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 18 मार्च 2023

UPMSP NEWS: अपने स्कूल की कॉपियां नहीं जाचेंगे



UPMSP NEWS: अपने स्कूल की कॉपियां नहीं जाचेंगे

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से प्रदेशभर के 258 केंद्रों पर शुरू होगा। कुल 3.19 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए करीब 1,43,933 लाख परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने उप नियंत्रकों को निर्देशित किया है कि कोई भी परीक्षक किसी भी दशा में उस स्थान या विद्यालय के परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं नहीं जांचेंगा जहां वे स्वयं अध्यापक हैं या किसी अन्य रूप से संबद्ध हैं। मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में कराया जाएगा और पहली बार प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले में 5427 परीक्षक 10वीं-12वीं की लगभग 12 लाख कॉपियां जांचेंगे।


डीजी ने की बैठक, सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

प्रयागराज। शुक्रवार को महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने गूगल मीटिंग कर सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि सभी 75 जिलों में बने मूल्यांकन केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा चुकी है। परीक्षकों से शुचितापूर्ण मूल्यांकन की अपील की गई।


UPMSP NEWS: अपने स्कूल की कॉपियां नहीं जाचेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें