परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

स्कूली शिक्षा में खराब प्रदर्शन वाले 25 जिलों में तय होगा उत्तरदायित्व

 

स्कूली शिक्षा में खराब प्रदर्शन वाले 25 जिलों में तय होगा उत्तरदायित्व

लखनऊ। स्कूली शिक्षा में खराब प्रदर्शन वाले जिलों का विभाग की ओर दो दिन का भौतिक निरीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए निदेशालय ने टीमों का गठन और जांच के बिंदु निर्धारित किए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलों में कमियां मिलने पर उत्तरदायित्व तय करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय मासिक समीक्षा बैठकों में जिन जिलों का प्रदर्शन लगातार खराब मिल रहा है, उनमें से कई में चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है। इसे मद्देनजर परियोजना निदेशालय की कोर टीम से इन जिलों का निरीक्षण कराने का निर्णय लिया गया है। यह टीम जिलों में ऑपरेशन कायाकल्प, मान्यता पोर्टल, निपुण भारत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गवर्नेस, वित्त एवं लेखाधिकारी पटल व मानव संपदा से जुड़े कामों की प्रगति व स्थिति देखेगी।


स्कूली शिक्षा में खराब प्रदर्शन वाले 25 जिलों में तय होगा उत्तरदायित्व Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें