माध्यमिक शिक्षा निदेशालय:प्रदेश के 591 सरकारी स्कूलों में नए सत्र से कम्प्यूटर विज्ञान पढ़ सकेंगे विद्यार्थी, इनमें झुंझुनूं के 10 अंग्रेजी स्कूलों समेत 21 शामिल
प्रदेश में नए सत्र में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर विज्ञान ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ने की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 591 राजकीय विद्यालयों में नए सत्र में इसके संचालन को मंजूरी दी है। इनमें प्रदेश के 200 महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों में भी ऐच्छिक विषय के रूप में कम्प्यूटर विज्ञान ले सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के हर जिला मुख्यालय के एक-एक बालिका स्कूल और हर पंचायत समिति के एक-एक विद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान विषय संचालित किया जाएगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा 45 स्कूलों को जयपुर जिले में मंजूरी दी गई है।
इसके बाद बाड़मेर में 35, उदयपुर में 33 और जोधपुर के 32 राजकीय विद्यालयों में कम्प्यूटर विज्ञान पढ़ने की सुविधा मिलेगी। इनके अलावा अजमेर में 19, अलवर में 22, बांसवाड़ा में 18, बारां में 11, भरतपुर में 24, भीलवाड़ा में 17, बीकानेर में 17, बूंदी में आठ, चितौडग़ढ़ में 14, चूरू में 16, दौसा में 15, धौलपुर में 12, डूंगरपुर में 17, श्रीगंगानगर में 17, हनुमानगढ़ में 16, जैसलमेर में नौ, जालौर में 18, झालावाड़ में 14, झुंझुनूं में 21, करौली में 12, कोटा में 14, नागौर में 22, पाली में 16, प्रतापगढ़ में 14, राजसमंद में 10, सवाईमाधोपुर में 10, सीकर में 23, सिरोही में नौ, टोंक में 10 विद्यालयों में कम्प्यूटर विज्ञान पढ़ेंगे।
"मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की थी| जिसको लेकर प्रदेश के 591 विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से कम्प्यूटर विज्ञान विषय नए सत्र से प्रारंभ करने को मंजूरी दे दी गई है।- पितराम सिंह काला, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा चूरू संभाग"
200 महात्मा गांधी स्कूलों में एच्छिक विषय ले सकेंगे
शिक्षा विभाग की ओर से पंचायत समितियों में एक-एक विद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान विषय संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसमें अलसीसर पंचायत समिति में जटिया स्कूल बिसाऊ, बुहाना में महात्मा गांधी स्कूल बुहाना, चिड़ावा में राजकला स्कूल चिड़ावा, खेतड़ी में राजकीय उमा विद्यालय बबाई, झुंझुनूं में कर्नल जेपी जानू स्कूल, नवलगढ़ में रामादेवी बालिका स्कूल मुकुंदगढ़, सूरजगढ़ में श्रीकृष्ण परिषद स्कूल सूरजगढ़, उदयपुरवाटी में मोदी बालिका स्कूल उदयपुरवाटी, सिंघाना में राजकीय उमा विद्यालय सिंघाना, मंडावा में डीआरडी राजकीय विद्यालय मंडावा और पिलानी में राजकीय उमा विद्यालय वार्ड दो पिलानी को मंजूरी मिली है।
जिले में 10 महात्मा गांधी स्कूलों में मिली मंजूरी
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 10 महात्मा गांधी स्कूलों में कम्प्यूटर विज्ञान नए सत्र से शुरू करने की अनुमति दी गई है। इसमें खीदरसर, घरड़ाना खुर्द, जीणी, रिजानी, ओजटू, बीबासर, गुड़ापौंख, बबाई, परसरामपुरा शामिल है। इनके अलावा जिला मुख्यालय की बालिका स्कूल जेके मोदी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राएं कम्प्यूटर विज्ञान ऐच्छिक विषय के तौर पर ले पाएंगी।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें