परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

नए सत्र से नए भवन में शिफ्ट होगा सांगानेर कॉलेज ,6.93 करोड़ रुपए में कन्या महाविद्यालय भी तैयार होगा



 नए सत्र से नए भवन में शिफ्ट होगा सांगानेर कॉलेज ,6.93 करोड़ रुपए में कन्या महाविद्यालय भी तैयार होगा

सांगानेर  सांगानेर क्षेत्र का पहला सरकारी कॉलेज नए सत्र से नए भवन में शिफ्ट होगा। इसका निर्माण कार्य करीब 70 फीसदी पूरा कर लिया गया है। अभी कॉलेज किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है। नए भवन में शिफ्ट हो जाने से यहां छात्रों को सुविधाएं विकसित होंगी। कॉलेज प्रिंसिपल मंजू गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में अभी नौ विषय संचालित किए जा रहे हैं। कॉलेज में 519 छात्र अध्ययनरत हैं, लेकिन जगह की कमी के कारण छात्रों को परेशानी होती है। नए भवन में जाने के बाद छात्रों को कक्षा-कक्ष के अलावा खेल मैदान की भी सुविधा मिलेगी।


2024-25 से जगतपुरा में भी खुलेगा सरकारी कॉलेज

अब अगले सत्र 2024-25 से जगतपुरा में भी सरकारी कॉलेज खुुलेगा। इससे स्थानीय और आस-पास क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। अभी क्षेत्र में सिर्फ सांगानेर में ही सरकारी कॉलेज है। जगतपुरा सरकारी कॉलेज को मुख्यमंत्री ने हाल ही मंजूरी दी है। इसका नोडल कॉलेज सांगानेर कॉलेज को बनाया गया है।


कन्या महाविद्यालय के लिए दिया बजट

सांगानेर में पहला कन्या कॉलेज के निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री ने बजट जारी किया है। पीसीसी सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि यह कॉलेज भी अभी किराए पर संचालित है। इसके लिए बम्बाला पुलिया के पास जमीन दी है। कॉलेज के लिए पूर्व में आवंटित बजट से कार्य शुरू करने में दिक़्क़त आ रही थी। जिस जगह कॉलेज बनाया जाना प्रस्तावित था वो जगह नदी के पास गहराई में थी। ऐसे में भराई के लिए बजट कम था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 6.93 करोड़ रुपए सेंशन किए। अब कॉलेज भवन का निर्माण में दिक्कत नहीं होगी।


सांगानेर और जगतपुरा में तीन सरकारी कॉलेज खुल गए हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार का यह बेहतर कदम है। अब इन कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराएं जाएं।-बनय सिंह, महामंत्री, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रूक्टा)

नए सत्र से नए भवन में शिफ्ट होगा सांगानेर कॉलेज ,6.93 करोड़ रुपए में कन्या महाविद्यालय भी तैयार होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें