परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

BASIC SHIKSHA VIBHAG: परीक्षाएं खत्म तब मिला शिक्षा विभाग को बजट



 BASIC SHIKSHA VIBHAG: परीक्षाएं खत्म तब मिला शिक्षा विभाग को बजट

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिका का 6.50 करोड़ का बजट जारी किया गया। हालांकि विद्यालयों को इस बात की राहत है कि उन्हें रिपोर्ट कार्ड देने में खुद का पैसा नहीं लगाना पड़ा। क्योंकि रिपोर्ट कार्ड की धनराशि बीएसए को प्रदान की गई थी और बीएसए ने ही रिपोर्ट कार्ड का मुद्रण कराया है पिछले दिनों संपन्न हुईं परिषदीय स्कूलों की कक्षा एक से आठ भेजा गया है। की परीक्षाओं के लिए विभाग से बजट जारी नहीं होने से शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के क्रम में शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से परीक्षा आयोजन के लिए बजट जारी किया गया है।


इस संबंध में सभी बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारयों को पत्र भेज दिया गया है। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका व्यवस्था के लिए क्रमशः कक्षा एक से पांच 7.50 रुपये प्रति बच्चा एवं कक्षा छह से आठ 15 रुपये प्रति बच्चे का बजट एसएमसी खातों में भेजा गया है। बीएसए रिद्धी पांडेय ने बताया कि इनके रिपोर्ट कार्ड मुद्रण के लिए 234296 रुपये व कक्षा छह से आठ तक 40862 नामांकित बच्चों के रिपोर्ट कार्ड मुद्रण के लिए 81724 रुपये की धनराशि बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है। बीएसए कार्यालय को मिला उत्तर पुस्तिका का 6.50 करोड़ का बजट


BASIC SHIKSHA VIBHAG: परीक्षाएं खत्म तब मिला शिक्षा विभाग को बजट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें