परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ समेटा सामान



 स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ समेटा सामान

करछना, करछना के धरवारा डाभी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का सोमवार रात ताला तोड़कर चोर लाखों कीमत का सामान पार कर दिया। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने स्कूल का ताला टूटा देखा तो दंग रह गए। लोगों का जमावड़ा हो गया। छुट्टी की वजह से लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापिका शैलजा सक्सेना को दी। जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापिका, कार्यकत्री विभा द्विवेदी भी मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी।


स्कूल के अंदर देखा गया तो दो स्पीकर, एक गैस सिलेंडर, बर्तन, पंखा सहित एमडीएम का सामान गायब था। इसी तरह आंगनबाडी केंद्र से चोरों ने वजन मशीन, बच्चों का खिलौना किट, रजिस्टर आदि पार कर दिया। सूचान पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। प्रधानाध्यापिका और कार्यकत्री ने चौकी भुंडा पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। चोरी की घटना से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसके पूर्व में तौराल, अंतहिया, रोकड़ी सहित कई परिषदीय स्कूलों को चोर निशाना बना चुके हैं।


स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ समेटा सामान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें