परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 26 अप्रैल 2023

हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


 हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खंडासा थाना क्षेत्र के कुन्दुरखा कला के पुरवा बिल्लन तिवारी में हाईस्कूल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस वक्त हुई जब मां गांव में राशन लेने के लिए गई थी। अभी आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।पुलिस के अनुसार मंगलवार को मां सुनीता गांव में राशन लेने गई थी। घर पर उसकी पुत्री मोनिका यादव अकेले थी। शाम को करीब 6 बजे के लगभग जब मां राशन लेकर वापस लौटी तोघर का दरवाजा अंदर से बंद था। 


खिड़की से झांकने पर देखा तो पुत्री कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। ग्रामीणों को सूचना देने के बाद शव को नीचे उतारा गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष खंडासा विनय कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा | जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि कि मृतका के पिता शिवकुमार यादव रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं, घर पर मां- बेटी अकेले रहती है। मोनिका ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।

हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें