परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

स्कूल में पुस्तक वितरण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मची, प्रधानाध्यापक सहित कई घायल


 स्कूल में पुस्तक वितरण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मची, प्रधानाध्यापक सहित कई घायल

रायबरेली जिले के खीरों ब्लॉक में आने वाले कम्पोजिट विद्यालय किसुनखेड़ा में शनिवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकालने व पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।इस दौरान शिक्षकों व बच्चों ने कमरों में घुसकर किसी तरह जान बचाई, लेकिन तब तक प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक व रसोइया सहित लगभग 10 लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बीईओ खीरों, ग्राम प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रधानाचार्य आदि सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करने जा रहे थेशनिवार को सुबह 10 बजे से पुस्तक वितरण व स्कूल चलो अभियान की रैली निकाले जाने की तैयारी चल रही थी। 


खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह, शिक्षक नेता श्याम शरण यादव, दुष्यंत सिंह, संजय सिंह और प्रधानाचार्य दुर्गेश सिंह सहित लगभग दो दर्जन शिक्षक, विद्यालय व पड़ोस के प्राथमिक विद्यालय कालूपुर के बच्चे उपस्थित थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और लोगों पर हमला कर दिया जिससे भगदड़ मच गई। विद्यालय परिसर में आग जलायी गयी। धुएं से लगभग एक घंटे बाद मधुमक्खियां भाग गईं। काफी देर तक अफरातफरी के बाद कार्यक्रम शुरु हो सका।



स्कूल में पुस्तक वितरण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मची, प्रधानाध्यापक सहित कई घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें