परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण


 अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण

शुक्रवार को डीएम मनोज कुमार ने बीएसए स्वाती भारती के साथ विकास क्षेत्र जगत के संविलियन विद्यालय पड़ौआ और कुलचौरा का निरीक्षण किया। छात्र- छात्राओं से सवाल पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता जांची। अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सफाई व्यवस्था खराब थी। कक्षाओं की खिड़कियां टूटी थीं। हाथ धोने के लिए लगी टोटियां खराब थीं, शौचालय भी क्रियाशील नहीं थे। अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स में रखी दवाएं एक्सपायर मिले। कक्षा में बच्चों की उपस्थिति ठीक नहीं थी और न ही शत-प्रतिशत बच्चे ड्रेस में मिले। 


डीएम ने मौजूद बच्चों से गिनती, पहाड़े आदि सवाल पूछे तो वह जवाब न दे सके। डीएम ने शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी है। उन्होंने खराब व्यवस्थाओं के लिए खंड शिक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में पाया कि वहां पर्याप्त रोशनी नहीं मिली। डीएम ने वहाँ पर्याप्त रोशनी रखने और पुष्टाहार समय से वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक प्रशांत कुमार साथ रहे।

अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें