परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

 


छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

डोभी (जौनपुर)। चंदवक थानाक्षेत्र की एक छात्रा के साथ सहेली के भाई और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। एक महीने पहले की इस घटना में पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।पीड़ित किशोरी कक्षा 11 में पढ़ती है। किशोरी अपनी एक सहेली के घर आती-जाती रही है। इस दौरान सहेली के बड़े भाई से उसकी जान पहचान हो गई। दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। सहेली का भाई भी उसी विद्यालय में 12वीं का छात्र है। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले सहेली के भाई ने उसे एक स्थान पर बुलाया। वहां पहुंची तो उसने दुष्कर्म किया। उस समय वहां मौजूद उसके एक दोस्त ने वीडियो बना लिया और उसने भी दुष्कर्म किया। दो दिन पहले वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सहेली के भाई और उसके दोस्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही सहेली के भाई ने विषाक्त पदार्थ खा लिया और हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग वाराणसी ले गए। पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। 


छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें