परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 6 अप्रैल 2023

वरिष्ठ अध्यापकों को सरकार कब देगी राहत, लगातार बढ़ रहा आक्रोश


 वरिष्ठ अध्यापकों को सरकार कब देगी राहत, लगातार बढ़ रहा आक्रोश


सीकर. पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) ने हुंकार भरी है। संगठन पदाधिकारियों ने बुधवार को अपर जिला कलक्टर व धोद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या बताई। प्रदेश प्रवक्ता महेश सेवदा ने बताया कि राज. शैक्षिक अधीनस्थ सेवा नियम 2021 में संशोधन होने के बाद भी तीन सत्रों की पदोन्नति सूची अब तक जारी नहीं हुई है।


उन्होंने बताया कि जिन वरिष्ठ अध्यापकों ने अतिरिक्त विषय के रूप में स्नातक कर रखी है उनको भी पदोन्नति में शामिल किया जाए। प्रदेश महामंत्री मदन गढ़वाल ने बताया कि सत्र 2013-14 से 2022-23 तक माध्यमिक से नव क्रमोन्नत लगभग 13000 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयो हिंदी व अंग्रेजी के व्याख्याता पदों का सृजन कर डीपीसी करानी चाहिए।


अंतर मंडल से स्थानांतरित होकर आने वाले वरिष्ठ अध्यापकों की वरिष्ठ विलोपन को बंद करने, 4500 नवक्रमोन्नत विद्यालयों में अतिरिक्त वैकल्पिक विषयो का पद सृजित कर डीपीसी करवाने की मांग ज्ञापन में की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के जल्द मांग पूरी नहीं होने पर 17 अप्रेल को जयपुर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रियंका बगड़िया, बबीता शर्मा , विनोद कुमारी, विजय आनंद गुप्ता,महावीर नेहरा, प्रदीप जाखड, सुभाष चंद्र, सुशील सैनी, सीताराम गुर्जर, राकेश मील, बसीर अहमद, अनुप्रिया, समिता, रोहितास थालोर, विकास फेनिन,दिनेश भूकर,नरेंद्र गोदारा , सुनील धींवा , सुभाष चौधरी, सुरेंद्र महन, रामेश्वर रनवा , जगदीश मील आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ अध्यापकों को सरकार कब देगी राहत, लगातार बढ़ रहा आक्रोश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें