परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

दुखद: छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान


 दुखद: छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

रूरा। प्रतियोगी छात्र ने गैजूमऊ गांव के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल से शिनाख्त की।शनिवार की सुबह अज्ञात युवक का शव गैजूमऊ गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से युवक की शिनाख्त कर उसके पिता को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता प्रभात ने युवक की शिनाख्त पुत्र प्रांशू ( 18 ) के रूप में की। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रांशू की एनडीए की परीक्षा थी। जिसको लेकर वह काफी तनाव में रहता था। शुक्रवार की शाम को वह कहीं चला गया था। जिसके बाद हादसे की जानकारी मिली। थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दुखद: छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें