परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

छात्रसंघ अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी


 छात्रसंघ अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया को जान से मारने की धमकी मिली है। इंस्टाग्राम लाइव पर एक युवक उनके साथ अभद्रता करने का भी आरोप है। यह आरोपी एमबीपीजी कॉलेज का ही छात्र बताया जा रहा है। । मुखानी पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।मुखानी पुलिस के मुताबिक, शिवालिक विहार बिठौरिया नंबर- 1 निवासी रश्मि लमगड़िया छात्र संघ अध्यक्ष हैं। रश्मि ने तहरीर में कहा कि छात्रसंघ चुनाव से पूर्व छात्र पंकज खत्री ने इंस्टाग्राम लाइव पर उनके और परिवार के खिलाफ अत्यंत अभद्र टिप्पणी की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी छात्र के साथी मुकेश पांडे ने बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव पर आया और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई आरोप है कि मुकेश ने लाइव के दौरान हाथ में शराब की बोतल पकड़ रखी थी । रश्मि का कहना है । कि इससे उनके सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है।

छात्रसंघ अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें